करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत और पाकिस्तान की हुई बातचीत

0 273
Main Ad1

अमृतसरण्   गुरुवार को अटारी बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच करतारपुर कॉरिडोर को लेकर बातचीत हुई। श्रद्धालुओं की यात्रा आसान बनाने के लिए भारत ने पाक को कुछ प्रस्ताव दिए। इसमें बिना वीजा के दर्शन के साथ यात्रा के दौरान कम से कम दस्तावेजी प्रक्रिया रखने पर जोर दिया गया। हालांकिए विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि यह मुलाकात सिर्फ लोगों की श्रद्धा और सुविधा से जुड़े मुद्दे के लिए हुई। यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता की शुरुआत नहीं थी।विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव दीपक मित्तल ने कहा कि मुलाकात के दौरान पाक को स्पष्ट कर दिया गया है कि वह ऐसा कोई गलत कदम न उठाएए जो करतारपुर जाने वाले तीर्थयात्रियों की भावनाओं के विरुद्ध हो। दोनों देशों के बीच अब अगली बैठक 2 अप्रैल को वाघा में होगी।

 

News TOP Footer