लम्बे समय से फरार आरोपी बहरी पुलिस के हत्थे चढा

0 324
Main Ad1


सीधी  [ धर्मेंद्र  ] जिले के
बहरी थाना अंतर्गत लम्बे समय से फरार आरोपी को पकडनें में सफलता हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक तरूण नायक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मंशानुरूप जिले में अपराधिओं की धर पकड़ का अभियान तेजी से सक्रिय है। बहरी थाना के एस आई अभिषेक सिंह व अन्य पुलिस कर्मीयों के संयुक्त प्रयास से गुरूवार को एक बडी कार्यवाही को अंजाम देते हुए लम्बे समय से फरार आरोपी जीवेंद्र सिंह चौहान पिता उदय राज सिंह चौहान उम्र २८वर्ष निवासी अमरपुर थाना बहरीए जिला सीधी अपराध क्रमांक ८०ध्१९ धारा २५ बी आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। उक्त आरोपी के पूर्व में अन्य थाना क्षेत्रों को मिलाकर लगभग पॉच प्रकरण पंजीवद्व है। जिसकी तलास पुलिस कर्मियों को लम्बे समय से चल रही थी। अभिषेक सिंह परिहार को गोपनीय सूत्रों से मिली जानकारी के पश्चात टीम वर्क के तहत घेरा बंदी कर के अरोपी को धर दबोचा गया है।

News TOP Footer