कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने की समय.सीमा पत्रों की समीक्षा

0 160
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : समय.सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने कहा कि सभी अधिकारी अभियान चलाकर समाधान ऑनलाइन में चयनित विषयों से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि अन्य शिकायतों का भी निर्धारित समय.सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करायें। अन अटेन्डेड तथा निम्न गुणवत्ता से बंद शिकायतों की संख्या न्यूनतम होनी चाहिए। बजट के अभाव के कारण लंबित शिकायतों को छोड़कर शेष सभी शिकायतों का शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करायें। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे प्रकरण जिसमें राज्य स्तर से कार्यवाही अपेक्षित हैए लगातार पत्राचार कर फॉलोअप करें। कलेक्टर ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। इस संबंध में जिले में व्यापक प्रचार.प्रसार करें तथा सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही तत्परता से पूर्ण करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राजए उपखण्ड अधिकारी सिहावल एसपी मिश्राए चुरहट शैलेश द्विवेदी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer