बाबा साहेब, भगवान बिरसा मुंडा का अपमान करने वालो पर कार्यवाही हेतु सौपा गया ज्ञापन

0 139
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 5 नवंबर को सीधी जिला मुख्यालय सीधी में एससी एसटी ओबीसी सहित अन्य संबंधित संगठनों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन और नारेबाजी की प्रदर्शन कारियों की मांग थी कि बाबा साहेब, भगवान बिरसा मुंडा एवं तिरंगे का अपमान करने वाले एवं उनके सहयोगिक ऊपर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए प्रदर्शन कारियो ने सीधी जिले के ग्राम कुसेडा थाना बहरी और सीधी जमोडी थाना अंतर्गत ग्राम पंखुरी नंबर 2 में बाबा साहब का अपमान करने वाले लोगों पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग का मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिले के अधिकारियों को सौपा। नारेबाजी और जिले के अधिकारियों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लोगों ने मीडिया को अपनी मांगों की जानकारी दी और कहा कि यदि हम लोगों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग आगे और भी बड़ा आंदोलन प्रदर्शन करेंगे।

News TOP Footer