मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मिठाई और रिश्वत देने वाले पर दर्ज हुई एफआईआर

सीधी धर्मेंद : देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जितनी बड़ी बड़ी बातें की जाती हैं उसके ठीक विपरीत भ्रष्टाचार उतनी ही तेजी से अपने पांव पसारता जा रहा है हालात इतने बदतर हो गए हैं कि अब आम लोग बड़े और जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों को भी बड़ी ही बेशर्मि और बेखौफ होकर मिठाई और रुपए की रिश्वत देने पहुंच जाते हैं ऐसा ही एक मामला जिला मुख्यालय सीधी में तब आया जब जिले के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और जिले के प्रभारी अपर जिला मजिस्ट्रेट अंशुमन राज को एक व्यक्ति मिठाई के डिब्बे के साथ रुपए भारा लिफाफा देने पहुंच गया मिठाई देने वाले शख्स सीधी जिले के रघुनाथपुर निवासी विनोद त्रिपाठी ने अपने हाथ में एक आवेदन भी ले रखा था जिसमें उसकी मनसा थी कि ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के रोजगार सहायक को सचिव एवं वित्तीय प्रभार दिया जाए मिठाई और मिठाई के साथ रुपए का लिफाफा लेकर आए व्यक्ति की इस मनसा को देखकर जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उक्त व्यक्ति को बैठाकर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस उसे व्यक्ति को उठाकर ले गई इस घटना के संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के मुख्य कार्यपन अधिकारी अंशुमान राज से जानकारी चाहि तो उन्होंने पूरे मामले की जानकारी दी साथ ही ऐसे लोगों को नसीहत भी दी जो इस तरह की मंशा लेकर रिश्वत देने आते हैं। वही रिश्वत देने वाले व्यक्ति पर की गई कार्यवाही के संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिला कोतवाली के नगर निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय से जानकारी चाहि तो उन्होंने बताया कि संबंधी व्यक्ति के ऊपर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
