शिवसेना के नेता विवेक पांडे के खिलाफ पटवारी संघ ने एसडीएम सीधी को ज्ञापन सौपा

0 303
Main Ad1

सीधी धर्मेंद :  बिगत कई दिनों से सीधी शहर के बीथिका परिसर में शिवसेना द्वारा नौढिया में रेलवे मुआवजा वितरण और गरीबों के जमीन के नाम पर की गई धोखाधड़ी को लेकर अनशन प्रदर्शन किया जा रहा है अनशन प्रदर्शन के दौरान शिवसेना द्वारा कई बार जिला पंचायत और कलेक्ट्रेट का घेराव करके नौढिया ग्राम के पटवारी पर गरीबों के रेलवे के मुआवजे और उनकी जमीनों की हेरा फेरी का आरोप लगाया गया शिवसेना द्वारा लगाए गए आरोपी को लेकर 3 अक्टूबर को जिला पटवारी संघ भी लग रहे आरोपों के विरोध में उतर आया और सैकड़ो पटवारीयो ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम सीधी को पटवारी उपेंद्र सिंह पर लगाएं जा रहे आरोपों को लेकर अपना ज्ञापन पत्र सौपा जिसमें उन्होंने शिवसेना के नेता विवेक पांडे पर कई गंभीर आरोप लगाए है पटवारी संघ द्वारा ज्ञापन सौंपने के बाद पटवारी उपेंद्र सिंह द्वारा शहर के काफी हाउस में पत्रकार वार्ता बुलाई गई और पत्रकारों को उन पर लगाए जा रहे आरोपों की सफाई देते हुए कहा कि मुआवजा वितरण करने का नियम या सर्वे का काम पटवारी के हाथ में नहीं है यह काम संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की गठित टीम द्वारा किया जाता है आगे उन्होंने कहा कि हम पर जमीनों की हेरा फेरी का आरोप लगाया जा रहा है जबकि नौढिय ग्राम में मुआवजे के लिए 85 आवेदक चिन्हित किया गया है जबकि आवेदन 250 लोगों का सामने आ रहा है इसका निर्णय भी शासन प्रशासन को करना है इसके साथ ही पटवारी उपेंद्र सिंह ने शिवसेना के नेता विवेक पांडे के ऊपर उन पर बेवजह आरोप लगाने और जनता को गुमराह करके उनके खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया। बिगत कई दिनों से अनशन कर रही जनता के साथ शिवसेना खड़ी है और वह पटवारी पर आरोप लगा रही है वहीं पटवारी उपेंद्र सिंह भी अपने खिलाफ लग रहे आरोपों को गलत बता रहे हैं अब दोनों ही पक्षों ने प्रशासन को अपनी-अपनी मांगों का ज्ञापन सौपा है कौन सही है कौन गलत है इसका निर्णय भी अब प्रशासन को ही करना होगा

News TOP Footer