गांधी जयंती के मौके पर कांग्रेस जनों ने आम के पौधे का वृक्षारोपण किया

सीधी धर्मेंद : 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सीधी विधानसभा में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद देर शाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान पंनवार बघेलान टोला पहुंचे जहां पर सेमरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मंडलम के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के यहां वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की गई जिसके बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह कांग्रेस नेता दिनेश पाठक विक्रम सिंह चौहान सहित मौजूद आधा सैकड़ा कांग्रेस जनों ने आम के पौधे का वृक्षारोपण किया इस मौके पर कांग्रेस की महिला नेता कृतिमा सिंह भी मौजूद रही उन्होंने भी आम का वृक्ष लगाकर पर्यावरण को बचाए रखने की अपील की वृक्षारोपण के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ की वृक्षारोपण के कार्यक्रमों के उद्देश्य की जानकारी दी साथ ही गांधीजी के जीवनी पर प्रकाश डाला।
