फिल्मी स्टाइल में बेखौफ होकर बदमाशों ने की मारपीट सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर में असमाजिक तत्व फिल्मी स्टाइल में अपराध करने का तरीका अपनाने लगे हैं ऐसे ही एक फिल्मी स्टाइल का अपराध थाना कोतवाली सीधी में सामने आया है यहा पर पीड़ित फरियादी विकास सोनी पिता राजेंद्र सोनी उम्र 21 साल निवासी आजाद नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 25 सितंबर को राजा सिल्वर हाउस के बगल में सोने में टंच करने आया था तभी मोटरसाइकिल से आरोपी आए और लेनदेन के पुराने विवाद को लेकर मुझे दुकान से निकाल कर मेरे साथ मारपीट की। फरियादी विकास सोनी ने एफआईआर में कुछ आरोपियों के नाम भी दर्ज कराए हैं इसके साथ ही मारपीट करने वाले आरोपियों की मौके के सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहे हैं मारपीट के दौरान आरोपी मुंह में कपड़ा बांधे हुए हैं पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दी है और जांच पड़ताल करके कार्यवाही में जुटी हुई है लेकिन सीधी शहर में जिस तरह से बदमाशों के बेखौफ होकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है वह चिंताजनक है सीधी पुलिस को अपनी निगरानी और गस्त बढ़ानी चाहिए जिससे इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
