सीधी जिले के सांसद विधायक ने लगाई झाड़ू दिया, स्वच्छता का दिया संदेश

0 134
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा मना रही है, जिसके अंतर्गत लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा एवं सीधी विधायक रीती पाठक ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्थानीय गोपाल दास मंदिर मे झाड़ू लगाकर परिसर की स्वच्छता कर, स्वच्छता का संदेश दिया।परिसर को स्वच्छ करने के पश्चात सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर तक स्वच्छता एवं सेवा पखवाड़ा पार्टी आयोजित कर रही है। इसके पीछे का उद्देश्य है स्वच्छता का लोग महत्व समझें और जीवन में उतारे। स्वच्छता से ही घर में लक्ष्मी आती है। स्वच्छ समाज से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है। सीधी विधायक रीती पाठक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वच्छता के आग्रही थे। स्वच्छ मन, शरीर ,बुद्धि के साथ-साथ अपने आसपास के परिसर को भी स्वच्छ, सुंदर और भव्य बनाने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए। स्वच्छता से बीमारियां दूर रहती हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, मऊगंज जिला संगठन प्रभारी के के तिवारी, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News TOP Footer