लगभग दो वर्षों में पहली बार हुई जिला पंचायत के गौ संरक्षण समिति की बैठक

0 115
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश की सरकार सत्ता के विकेंद्रीकरण की बात करती है और पूरे प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था के तहत जनप्रतिनिधियों को जनता के हितों की रखवाली के लिए उनको अनेक अधिकार देती है लेकिन सीधी जिले में अलग ही कहानी है सीधी जिले में जिला पंचायत के सदस्य और समितियो के निर्वाचन को संपन्न कारण 2 वर्ष हो गए लेकिन इन दो वर्षों के दौरान जिला पंचायत सीधी की गौ संरक्षण समिति की बैठक नहीं हो सकी पूरे प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या जब गले की फांस बन गई तो सीधी में भी संबंधी विभाग को गौ संरक्षण समिति की बैठक कराने की याद आई और लगभग दो वर्ष बीतने के बाद 18 सितंबर को गौ संरक्षण समिति की बैठक समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुमन डॉक्टर मनोज कोल की अध्यक्षता समिति की सदस्य श्रीमती मीरा विश्वकर्मा समिति की सदस्य श्रीमती चंद्रावती साकेत और जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मंजू राम जी सिंह की विशेष मौजूदगी में आयोजित की गई आयोजित बैठक में रखे गए एजेंंडे में सीधी जिला के संपूर्ण संचालित गौशाला के क्रियान्वयन की समीक्षा संपूर्ण सीधी जिले में विचरण कर रहे हैं आवारा पशुओं से हो रही सड़क दुर्घटना किसने की फसलों के हो रहे नुकसान की समीक्षा की गई बैठक में संपूर्ण सीधी जिले में विचरण कर रहे आवारा पशुओं के साथ हो रहे अमानविय कृत्यों की रोकथाम को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। इसके साथ पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग के अंतर्गत संचालित शासन द्वारा सभी योजनाओं की समीक्षा की गई बैठक में पशुपालन में बीमा किया हुए लाभार्थी पशुपालकों की भी समीक्षा की गई बैठक के दौरान को संरक्षण समिति की सभापति सुमन डॉक्टर मनोज ने भी जल्दी से जुड़े कई बिंदुओं के प्रस्ताव समिति की बैठक में रखें जिन पर समिति के सचिव ने विचार करके उसे पर अमल करने की बात कही है जिला पंचायत की गौ संरक्षण समिति की बैठक के बाद समिति की अध्यक्ष सुमन डॉक्टर मनोज ने मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लगभग 2 वर्षों तक शासन प्रशासन के दिए गए अधिकारों से हम लोग वंचित रहे हमारे समिति की एक भी बैठक नहीं हुई आखिरकार 2 वर्ष के अंतराल में यह हमारी पहली बैठक हुई है हमें उम्मीद है शासन प्रशासन समिति के निर्णय का पालन करेगी जिससे जनता का कल्याण होगा। मीडिया नहीं संबंध में जब गौ संरक्षण समिति के सचिव से जिला पंचायत की गौ संरक्षण समिति की बैठक 2 वर्ष में पहली बार करने पर सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि मैं अभी नया पदस्थ हुआ हूं इसमें क्यों देरी हुई हुई या मैं नहीं बता सकता लेकिन अब हम चाहेंगे कि आगे लगातार बैठकर हो और जनता के हित से जुड़े मुद्दों पर काम हो। जनता को सत्ता के हस्तांतरण को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली मध्य प्रदेश सरकार के लिए सीधी जिले की गौ संरक्षण समिति की बैठक 2 वर्ष में पहली बार होने पर बड़ा सवाल है जनता की उम्मीद और विकास के कार्य का जिम्मा लेकर बैठे जनप्रतिनिधि दो वर्षों में भी अपने अधिकार को नहीं प्राप्त कर सके तो फिर सत्ता की भागीदारी वाली बात महज दिखावा लगती है ऐसे में शासन प्रशासन को चाहिए कि जनप्रतिनिधियों का अधिकार उन्हें प्राप्त हो सत्ता और जनता जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय बना रहे समिति की बैठकर लगातार नियत तिथि और समय में होते रहने चाहिए जिससे जनप्रतिनिधियों का सम्मान और जनता का काम दोनों होते रहे तब जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सत्ता की भागीदारी के सरकारी दावे सफल होते दिखाई देंगे वरना जनता और जनप्रतिनिधियों का विश्वास सरकार के इस तरह के वादों से उठ जाएगा।

News TOP Footer