राजेंद्र पटेल वने समाजवादी पार्टी सीधी के जिला अध्यक्ष, समर बहादुर शहर अध्यक्ष

0 111
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत दिनों समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश की प्रदेश स्तर की बैठक का आयोजन भोपाल में किया गया जिसमें मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत किए जाने को लेकर प्रदेश भर से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच व्यापक विचार विमर्श हुआ इस दौरान समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश ने कई जिलों और प्रदेश स्तर के पदाधिकारीयो के नियुक्ति की भी घोषणा की भोपाल में हुई समाजवादी पार्टी की बैठक के दौरान सीधी जिले से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम प्रताप यादव को प्रदेश महासचिव बनाया गया है वही श्रवण कुमार विश्वकर्मा बबलू को प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह बघेल को प्रदेश सचिव बनाया गया है इसके साथ ही जिला स्तर की की गई नियुक्तियों में सीधी जिले के समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष का पद राजेंद्र पटेल को सोपा गया है वही समर बहादुर को शहर अध्यक्ष घोषित किया गया है भोपाल में पद और दायित्व प्राप्त करने के बाद सीधी पहुंचे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारीयो ने 17 सितंबर को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की इसके बाद कार्यालय में बैठक करके पार्टी संगठन को जिले में मजबूत करने के विषयों को लेकर व्यापक चर्चा की गई इस दौरान जिले में समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने पर भी व्यापक मंथन किया गया इस दौरान पार्टी कार्यालय में कई लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी दी गई साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारी का स्वागत भी किया गया। कार्यलय में समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव राम प्रताप यादव ने मीडिया को जिले और प्रदेश स्तर पर की गई नियुक्तियों के बारे में जानकारी दी वहीं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि वह इस पद को ग्रहण करने के बाद अब जिले में समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

News TOP Footer