कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर दर्ज कराई एफआईआर

सीधी धर्मेंद : बिगत दिनों भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के ऊपर की गई विवादित टिप्पणी से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर काफी आक्रोशित है और वह अब राहुल गांधी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के विरुद्ध कार्यवाही की मांग कर रहे हैं आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें आतंकवादी नंबर एक बता दिया और कहा की वह देश विरोधी हैं इसलिए देश की जांच एजेंसियों के द्वारा उनकी जांच की जानी चाहिए इसी टिप्पणी को लेकर पूरे देश के कांग्रेस जनों में उबाल है कांग्रेस पार्टी ने भी इस पर सख्त कदम उठाया है और विवादित टिप्पणी करने वाले मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के ऊपर पूरे देश भर में एफआईआर दर्ज कर रही है 17 सितंबर को सीधी जिला मुख्यालय में भी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने अपने साथियों के साथ जिला कोतवाली पहुंचकर उप्र सरकार में मंत्री रघुराज सिंह एवं शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने आवेदन दिया इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में उपाध्यक्ष विनोद वर्मा वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा महामंत्री नवीन सिंह महामंत्री भूपेंद्र सिंह महामंत्री ओंकार सिंह महामंत्री मनोज सिंह प्रवक्ता आकाश राज पाण्डेय रामकुमार सिंह एवं अखिलेश सिंह मौजूद रहे। जिला कोतवाली में अपनी शिकायत दर्ज करने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने मीडिया को केंद्रीय मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के कारणों की जानकारी दी। वही मीडिया ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ फिर दर्ज करने की दी गई शिकायत के संबंध में नगर निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय से जानकारी चाहि तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने शिकायत दी है जिसकी जांच पड़ताल करके उसे पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
