गणपति विसर्जन के पूर्व भक्तों ने किए हवन पूजन और विशाल भंडारे के आयोजन

सीधी धर्मेंद : पूरे देश में गणपती उत्सव के दौरान भगवान श्री गणेश के भक्तों ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को स्थापित करके उनके दरबार को सजाकर भगवान श्री गणेश की तन मन धन से सेवा की इस दौरान भगवान श्री गणेश के पंडाल में भक्तों ने भजन कीर्तन भक्ति संगीत के मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किया साथ ही भक्तों ने भगवान श्री गणेश के दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिए तरह-तरह के प्रसाद की भी व्यवस्था की कई दिनों की सेवा के बाद गणपति विसर्जन के पूर्व भगवान श्री गणेश के भक्तों ने हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया हवन पूजन कार्यक्रम के बाद भक्तों ने कन्या भोजन और विशाल भंडारे के आयोजन किया जहां भक्तों ने पहुंचकर भगवान श्री गणेश का स्वादिष्ट प्रसाद प्राप्त किया सीधी शहर के सोनांचल के राजा और गांधी चौक में स्थापित गल्ला मंडी के राजा भगवान श्री गणेश के पंडाल में आज हवन पूजन और भंडारी के कार्यक्रम आयोजित किए गए इसके साथ ही कलेक्ट्रेट के पास स्थित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थल में भी भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। 17 सितंबर को भगवान श्री गणेश के भक्त भगवान श्री गणेश को विसर्जन की विदाई देंगे और भगवान श्री गणेश से कामना करेंगे कि अगले बरस गणपति बप्पा फिर से जल्दी आए।
