कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत की

0 600
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 75 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। ग्राम अमगांव तहसील कुसमी जिला सीधी के सूरज सिंह की 29.04.2023 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पत्नी विद्यावती सिंह को 15 हजार रूपये, ग्राम पटेहरा खुर्द तहसील गोपद बनास जिला सीधी के संजय जायसवाल की दिनांक 30.03.2022 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पत्नी प्रियंका जायवाल को 15 हजार रूपये, ग्राम चमरदह खैरा तहसील बहरी जिला सीधी की सीतावती कुशवाहा की दिनांक 25.11.2022 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पुत्र प्रमोद कुशवाहा को 15 हजार रूपये, ग्राम फुलवारी तहसील बहरी के संदीप कुमार द्विवेदी की दिनांक 27.03.2023 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पत्नी पूजा द्विवेदी को 15 हजार रूपये एवं ग्राम डोल तहसील बहरी के संजय कुमार जायसवाल की दिनांक 20.05.2023 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पिता गुलाब जायसवाल को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

News TOP Footer