भाजपा संगठन महापर्व सदस्यता अभियान में सीधी जिले में ढाई लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य

सीधी धर्मेंद : सीधी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में शामिल होना गर्व की बात है आगामी 1 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के रूप में प्रारंभ होने जा रहा है। 18 करोड़ सदस्यता के साथ भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। अंत्योदय का उत्थान , दलित, शोषित ,वंचित, गरीबों का उत्थान एवं समृद्धि करण हेतु भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का हिस्सा बने। उक्त विचार भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विनोद गोटिया ने बतौर मुख्य अतिथि, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे, सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा, विधायक श्रीमती रीती पाठक, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह ,जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार साहू की विशिष्ट उपस्थिति में व्यक्त की। कार्यशाला में राजेश पांडे भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं सीधी जिला संगठन प्रभारी कार्यशाला में शामिल हुए पार्टी पदाधिकारी का वृत्त लेने के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सीधी जिला जैसे पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों एवं क्रियाकलापों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है, उसी प्रकार से सभी पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मिलकर सदस्यता में भी नंबर एक पर रहे। यही मेरी शुभकामनाएं हैं। राजेश पांडे भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं सीधी जिला संगठन प्रभारी कार्यशाला में शामिल हुए पार्टी पदाधिकारी का वृत्त लेने के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सीधी जिला जैसे पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों एवं क्रियाकलापों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है, उसी प्रकार से सभी पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मिलकर सदस्यता में भी नंबर एक पर रहे। यही मेरी शुभकामनाएं हैं। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी जिले के 1035 बूथो पर 250 से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखते रखेगी। जिसके कारण हम ढाई लाख से अधिक सदस्य बनाने में कामयाब रहेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने बताया की 8800002024 मोबाइल नंबर पर 1 सितंबर से मिस कॉल के माध्यम से भी भाजपा के सदस्य वन सकेंगे।
