विधायक अजय सिंह राहुल ने की चंदरेह में भगवान शिव जी की पूजा अर्चना

सीधी धर्मेंद : 16 अगस्त को स्वामी विवेकानंद यूथ फाउंडेशन द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली गई एवं चंदरेह में भगवान शिव जी के जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट के लोकप्रिय विधायक अजय सिंह राहुल भैया और उनके साथ विशाल जनसमूह चंद्ररेह पहुंचा जहां पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का कार्यक्रम किया गया भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना में अजय सिंह राहुल भैया के साथ ज्ञान सिंह चौहान नवीन सिंह सहित कई कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल थे। चंद्ररेह मंदिर में भगवान शंकर की पूजा अर्चना करने के साथ अजय सिंह राहुल ने देश प्रदेश और अपने क्षेत्र के नागरिकों के लिए सुख स्वस्थ और समृद्धि की कामना की कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमे भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
