हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीधी शहर मे पुलिस अधीक्षक ने निकाला पैदल तिरंगा मार्च

सीधी धर्मेंद : इस वर्ष 15 अगस्त 2024 को हम अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे है। आजादी के इस महापर्व पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा के सम्मान में देशभर में हर घर तिरंगा अभियान एवं आजादी के रंग खाकी के संग अभियान मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोडना और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करना है। अभियान की मूल भावना है कि लोग अपने राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति गर्व महसूस करें और अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। जिलों में भी दिनांक 09 से 15 अगस्त तक “आजादी के रंग खाकी के संग” अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 13.08.2024 को पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के नेतृत्व में एवं अति. पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविन्द श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सीधी शहर मे तिरंगा मार्च का किया गया आयोजन। उक्त तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पुलिस परेड़ ग्राउण्ड सीधी से पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के नेतृत्व एवं उपस्थिती में किया गया। उक्त यात्रा पुलिस परेड़ ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय, संम्राट चौक, अस्पताल तिराहा, पूजा पार्क, गाधी चौक से होते हुए पुनः पुलिस परेड़ ग्राउण्ड पहुंचकर समापन किया गया,
