अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अंतिम रिहर्सल का परेड का किया गयाआयोजन

0 133
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के संबंध में अपर कलेक्टर राजेश शाही तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। उन्होंने समारोह स्थल की साफ-सफाई समतलीकरण, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था आदि के विषय में सभी सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया है कि सभी संबंधित अधिकारी दिए गये दायित्वों का पूरी गम्भीरता से पालन करना सुनिश्चित करें। इसके पूर्व मंगलवार की सुबह अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अंतिम रिहर्सल का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के आधार पर सभी गतिविधियां की गई।

News TOP Footer