‘’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत सीधी पुलिस द्वारा निकाली गयी ‘‘तिरंगा बाईक रैली’’

सीधी धर्मेंद : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 9 से 15 अगस्त तक ’हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा जिसका उद्देश्य तिरंगा के प्रति जन-जागरूकता जगाने और पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाने तथा अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये प्रेरित करना हैँ अभियान के तहत आज दिनॉक 12-8-2024 को प्रातः 11 बजे पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविंद्र वर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व एवं उपस्थिति में तिरंगा बाईक रैली पुलिस परेड ग्राऊंड सीधी से निकाली गयी। तिरंगा बाईक रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अरविन्द श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्या. श्रीमती गायत्री तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी सुश्री रोशनी ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी, सभी टीआई, एस आई, ए एस आई, थाना प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक डीडी सिंह सहित लगभग 200 की संख्या में जिला पुलिस बल तिरंगा बाईक रैली में उपस्थित रहा। “तिरंगा बाईक रैली’’ पुलिस परेड ग्राऊंड सीधी से प्रारंभ होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सम्राट चौक, अस्पताल तिराहा, पूजा पार्क, गांधी चौक, लालता चौक, पटेल पुल, ऊंची हवेली, आमहा तिराहा से कोतवाली रोड होते हुये पुलिस परेड ग्राउड में समाप्त हुई। तिरंगा रैली के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ से कहा कि आने वाले 14 तारीख तक पुलिस विभाग द्वारा पैदल तिरंगा यात्रा निकालने के साथ ही अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
