गणित विषय के उच्च माध्यमिक शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ

सीधी धर्मेंद : स्कूल शिक्षा विभाग की शिक्षकों को निरंतर अपने विषय में दक्षता हासिल करने के उद्देश्य से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी में गणित विषय के उच्च माध्यमिक शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 8 अगस्त से प्रारंभ होकर 10 अगस्त को संपन्न हुआ। सीधी जिले के समस्त हायर सेकेंडरी स्कूलों में पदस्थ गणित विषय के उच्च माध्यमिक शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण प्रातः 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित हुआ। राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर शैलेंद्र कुमार पाण्डेय एवं राजेंद्र तिवारी ने गणित विषय को सरल करने की विभिन्न विधियों को टीचिंग लर्निंग मटेरियल के माध्यम से सरलतम तरीकों से समझने के टिप्स दिए। समस्त शिक्षको द्वारा प्रशिक्षण में बढ़ चढ़ कर सहयोग प्रदान किया। समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ पी एल मिश्रा, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य शंभू नाथ त्रिपाठी, एडीपीसी प्रवीण शुक्ला, एपीसी रमसा डॉ सुजीत कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।
