सीधी विधानसभा में भाजपा ने निकाली शानदार ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने सीधी विधानसभा स्तरीय तिरंगा बाइक रैली की रिमझिम बारिश के बीच पूरे जोश और उत्साह के साथ शुरुआत की भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ बाइक रैली निकाली गई बाइक रैली का मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जिला संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत, लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक,भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, नेतृत्व करते हुए दिखाई दिए। तिरंगा बाइक रैली स्थानीय पूजा पार्क से प्रारंभ होकर अस्पताल चौक, जोगीपुर बाईपास, मडरिया बाईपास, सीधी रीवा बाईपास होते हुए न्यू बस स्टैंड, संजय संजय गांधी महाविद्यालय, स्थानीय अंबेडकर चौक से होते हुए अस्पताल चौक में पहुंच कर ख़त्म हुई। पूजा पार्क में तिरंगा बाइक रैली नुक्कड़ सभा के रूप में परिवर्तित हुई। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने तिरंगा मोटरसाइकिल रैली में आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों, पार्टी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रशासन का आभार ज्ञापित किया। सीधी विधानसभा क्षेत्र से निकली गई बाइक तिरंगा रैली के सफल आयोजन के बाद सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जो तिरंगा है यह हमारी आन बान और शान है हमें इसका मान और सम्मान रखते हुए इसको हर घर में फहराता है विधायक श्रीमती रीति पाठक में जिले के सभी लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।-
