जनसुनवाई में सूरदास ने की पटवारी के रिश्वतखोरी की शिकायत

सीधी धर्मेंद : 23 जुलाई को जिला पंचायत सभागार में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 261 आवेदकों की समस्याओं को अपर कलेक्टर श्री राजेश शाही ने ध्यानपूर्वक सुना और निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। आज आयोजित जनसुनवाई में समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय जनसुनवाई से जुड़े रहे। अपर कलेक्टर श्री शाही द्वारा संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा उसके निराकरण के लिए निर्देश दिए गए। अपर कलेक्टर श्री शाही ने जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा लोगों की समस्या के त्वरित निराकरण करने की मंशा से जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। अपर कलेक्टर ने कहा कि हितग्राहीमूलक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाय। जनसुनवाई में बहरी तहसील से आए फरियादी दीपक जायसवाल ने अपर कलेक्टर को आवेदन देकर कहा की कलेक्टर महोदय के यहां बार.बार आवेदन देने के बावजूद बहरी तहसील में पदस्थ पटवारी जवाहरलाल गुप्ता केशवाही हल्का नंबर 51 में पदस्थ है जो प्रार्थी को लंबे समय से परेशान कर रहा है और पटवारी द्वारा सीमांकन और बटनवारा नहीं किया जा रहा है बदले में रिश्वत की मांग करता है जिसकी शिकायत प्रार्थी और अन्य कई ग्रामीणों द्वारा सीएम हेल्पलाइन में भी की गई है जनसुनवाई में अपना आवेदन देने के बाद बाहर आए फरियादी दीपक जायसवाल और उसके साथ एक अन्य दृष्टिहीन फरियादी बब्बू जायसवाल ने मीडिया को अपनी समस्या की जानकारी दी और पटवारी पर रिश्वतखोरी के भी आरोप लगाए बाहरी के दीपक के जयसवाल और दृष्टिहीन बब्बू जायसवाल के द्वारा लगाए जा रहा है आरोपी के संबंध में मीडिया ने जब अपर कलेक्टर से जानकारी चाहिए तो उन्होंने आफ दा रिकॉर्ड कहा कि आवेदन दिया गया है जिसकी जांच कर कर जो भी तथ्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
