नए अवसर, नई ऊर्जा, नए रोजगार और नए स्टार्टअप लेकर आया है यह बजट -कहा भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार ने

सीधी धर्मेंद : भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार बजट पेश करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पेश किए गए बजट में देश नई ऊर्जा, युवाओ के लिए नए रोजगार और नए स्टार लेकर आया है। यह बजट ईज ऑफ डूइंग बिजनस और इन्टरप्रन्सिप को और बढ़ावा देकर देश के आर्थिक विकास को नई ऊँचाई देने की मोदी जी की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही इस बजट में टैक्स नियमों का भी सरलीकरण किया गया है। जिससे करदाताओं को बहुत आसानी होगी। आज पेश हुआ बजट विकसित भारत 2047 की नींव रखने वाला बजट साबित होगा। पेश हुए बजट में भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके कारण देश में नए इकोनामिक हब बनेंगे।
