बजट में किसानों नौजवानों एवं महिलाओं के लिए कोई कदम नहीं उठाएं गए – कहा ज्ञान सिंह ने

सीधी धर्मेंद : सीधी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक निराशाजनक बजट है किसानों नौजवानों एवं महिलाओं के लिए कोई कदम नहीं उठाएं गए देश में करोड़ नौजवान बेरोजगार हैं बेरोजगारी को दूर करने का कोई उपाय बजट में नहीं है महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जो होना चाहिए कुछ भी नहीं है किचन का ध्यान नहीं रखा गया है क्योंकि सरकार ने मंहगाई कम करने का कोई कदम नहीं उठाया बजट केवल झुनझुना है. उन्होने कहा कि केंद्र सरकार जनता को ठगने का काम करती है. रोजगार नहीं मिल रहा है. खाद-बीज महंगा हो रहा है, किसानों को बिजली नहीं मिल रही है फसलों की एमएसपी के लिए कुछ नहीं प्रावधान किया गया। कुल मिलाकर अपनी सरकार को बचाने का बजट मोदी सरकार के द्वारा प्रस्तुत किया है सिर्फ बिहार और आंध्रप्रदेश का ध्यान बजट में रखा गया है देश के बाकी प्रदेशों को इस बजट से कुछ नहीं मिलने वाला है बजट में मध्य प्रदेश के हाथ पूरी तरह से खाली है मध्य प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार ने ठगने का काम किया है।
