केंद्र सरकार के बजट ने किसानों की उम्मीद पर पानी फेरा कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने

0 100
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट किया इसमें उन्होंने कई बड़े एलान किए हैं, वित्त मंत्री ने 7 चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटाई और 2 पर बढ़ाई है इस बजट में उन्होंने बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए बजट के विशेष पैकेज दिए हैं वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए इस बजट पर भी नेताओं की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं लोग अपने-अपने नजरिए से इस बजट का आकलन कर रहे हैं मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में पेश किए गए इस बजट को लेकर विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा है कि बजट में देश की बेरोजगारी खत्म करने,महंगाई से राहत दिलाने और किसानों को राहत देने के लिए कोई इच्छा शक्ति और दूर दृष्टि दिखाई नहीं देती है। अजयसिंह ने केंद्र सरकार के बजट को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में न तो किसानों की पूरी फसल एमएसपी पर खरीदने के प्रावधान है और न ही मुफ्त बिजली और सस्ते खाद बीज देने की बात है। सरकार को किसानों के हित में कृषि उपकरणों पर जीएसटी घटाना चाहिए था लेकिन वित्त मंत्री ने नाउम्मीद किया है। किसान कल्याण निधि में भी कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ,शिक्षा, किसान और युवाओं के लिए कुछ नही है। युवा अपने लिए लगातार पक्की नौकरी के लिए लड़ाई लड़ता आ रहा है। उसे हमेशा की तरह बहलाया जा रहा है।

News TOP Footer