गुरु पूर्णिमा पर श्री राम जानकी मंदिर में ज्योतिपुंज में विलीन गुरु हर्षण दास के शिष्यों ने की उनकी पूजा

सीधी धर्मेंद : हमारे सनातन धर्म में गुरु को भगवान से ऊंचा दर्जा दिया गया है क्योंकि वह हमें इस संसार में जीने के तरीके और अंधकार से प्रकाश तक ले जाना का रास्ता दिखाते हैं यह त्यौहार आध्यात्मिक शिक्षकों, गुरुओं और मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। यह कृतज्ञता, श्रद्धा, ज्ञान और बुद्धिमत्ता के मूल्यों पर जोर देता है और उन्हें बढ़ावा देता है। गुरु गोविंद दोउ खड़े काके लागू पाँव बलिहारी गुरु आपने गोविंद दिया बताइ अर्थात इस संसार में भगवान तक पहुंचाने का मार्ग गुरु ने बताया है गुरु पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर आज ऐसे गुरुओं का पारंपरिक रूप से पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का था गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सीधी शहर से लगे श्री राम जानकी मंदिर में गुरु पूजा कार्यक्रम का वृहद तौर पर आयोजन किया गया जिसमें गुरु हर्षण दास जी महाराज के श्री चरणों में नमन करने उनके प्रति अपनी आगत श्रद्धा प्रकट करने के लिए लोगों की भारी भीड़ में पड़ी इस दौरान ज्योतिपुंज में विलीन गुरु हर्षण दास के शिष्यों ने विधिवत पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद लिया इस दौरान मंदिर में भजन कीर्तन और आरती के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
