एसएसबी के जवान के पिता और पत्नी की एन टीवी इंडिया न्यूज़ में दिखाई समस्या पर प्रशासन एक्शन में

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के ग्राम छुहिया थाना कोतवाली सीधी के निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र शिव बहादुर सिंह देश की सरहदों की रक्षा करने के लिए नेपाल बॉर्डर में गए हुए हैं और उनके दो भाई भी अपना परिवार चलाने के लिए मुंबई गए हुए हैं ऐसे में गांव में रह रहे हैं उनके बुजुर्ग माता-पिता और उनकी पत्नी को सरहंगों द्वारा डरा धमका कर उनके पैतृक जमीन पर जबरिया कब्जा करने की कोशिश की जा रही है शासन प्रशासन और पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा और उनकी संपत्ति बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं जिससे सरहंगों का हौसला बुलंद है एसएसबी के जवान के पिता और पत्नी की इस बड़ी समस्या पर एन टीवी इंडिया न्यूज़ में इस खबर को दिखाए जाने के बाद प्रशासन एक्शन में आ गया और खबर को दिखाए जाने के दूसरे दिन 20 जुलाई को राजस्व विभाग से तहसीलदार और राजस्व अमला पुलिस विभाग का हमला संबंधित गांव छुहिया पहुंचा जहां पर फरियादी राजकुमार सिंह की जमीनों पर आरोपियों को अपरोध नहीं उत्पन्न करने की सीधी चेतावनी दी गई जिसकी जानकारी एसडीएम सीधी नीलेश शर्मा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को देते हुए बताया कि आरोपियों पर पूर्व में भी कार्यवाही की गई थी लेकिन वह सक्षम न्यायालय से जमानत प्राप्त करके वापस आ गए हैं और फिर से उन्होंने अवरोध पैदा करने की कोशिश की है जिस पर कार्यवाही की जा रही है।
