चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने किया सत्याग्रह आंदोलन का आगज

0 124
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया ने गाँधी चौराहा स्थित पार्किंग स्थल में युवा कांग्रेस के द्वारा मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाला, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई एवं सीधे जिले की समस्त क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर18 जुलाई को आयोजित सत्याग्रह आंदोलन का आगज किया। युवा कांग्रेस के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने नर्सिंग महाघोटाले को लेकर सरकार के खिलाफ सत्याग्रह कर विरोध प्रदर्शन किया,सत्याग्रह में अपना समर्थन देने बड़ी संख्या में युवा और छात्र सम्मिलित हुए। लगातार 24 घंटे चलने वाले इस सत्याग्रह कार्यक्रम की शुरुआत चुरहट विधायक अजय सिंह ने गांधी जी की प्रतिमा पर माला पहनकर की। सत्याग्रह आंदोलन का आगज करने आए अजय सिंह का युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू ने सूत की माला से स्वगत किया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की युवाओं का भविष्य शिक्षा माफियाओं कि तिजोरी में बंद है।भाजपा राज में नर्सिंग महाघोटाला हुआ है जिससे लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो गया है। इसका असर छात्रों के भविष्य के साथ साथ उनके पूरे परिवार पर पड़ा है भाजपा ने शिक्षा माफ़ियाओ के इशारे पर छात्रों को दर-दर भटकने को मजबूर कर दिया है। हम इसकी लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ेगे। सत्याग्रह आंदोलन में अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार चाहे केंद्र की हो या प्रदेश की युवाओं के भविष्य को चौपट कर रही है जो हम होने नही देंगे। श्री अजय सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में नर्सिंग छात्रों की लड़ाई जारी है। जिस तरह से युवाओं का भविष्य इस भाजपा सरकार ने बर्बाद किया है,युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर धकेला है उससे नर्सिंग के छात्र-छात्राओं में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। युवा कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि युवाओं के लिए हम निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार है भाजपा फैसला करे वो नर्सिंग छात्रो के साथ है या प्रदेश के शिक्षा माफ़ियाओ के साथ। सत्याग्रह आंदोलन में आए युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि युवाओं के लिए हम निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार है भाजपा फैसला करे वो नर्सिंग छात्रो के साथ है या प्रदेश के शिक्षा माफ़ियाओ के साथ। भाजपा सरकार युवाओं पर अत्याचार कर उनके हक और अधिकारों का हनन कर रही है। सत्याग्रह आंदोलन के दौरान चुरहट के विधायक अजय सिंह राहुल और युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नितेंद्र सिंह यादव ने मीडिया के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए।

News TOP Footer