एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत सिहौलिया में किया गया पौधरोपण

0 109
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 12 जुलाई को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता लाने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला सीधी एवं वनविभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत सिहौलिया में एक पेड़ मां के नाम प्रदेशव्यापी वृहद पौधरोपण अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र सिहावल के ग्रामपंचायत सिहावल में विधायक विश्वामित्र पाठक सहित न्यायाधीशगण एवं अधिकारियों द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अभियान के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अभिषेक साहू एवं सोनू जैन, पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा, वनमंडलाधिकारी क्षितिज कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, ओ पी त्रिपाठी द्वारा अभियान में सहभागिता कर पौधरोपण किया गया।—-

News TOP Footer