बहरी पुलिस ने10 हजार रुपये कीमती अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ आरोपी को पकड़ा

0 467
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : थाना प्रभारी बहरी को दिनांक 9 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि संजय उर्फ छोटे दीक्षित निवासी डढिया परसवार का डढिया शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे अवैध रूप से स्मैक बिक्री करने हेतु अपने पास रखा है। सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी बहरी द्वारा एक टीम गठित कर मुखबिर के बताए अनुसार डढिया शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे भेजा गया जहा टीम द्वारा रेड कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर एक संदेही को पकड़ा गया जिससे उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम संजय उर्फ छोटे दीक्षित पिता स्व. सुखराम दीक्षित उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम डढिया थाना बहरी जिला सीधी का होना बताया जिसे मुखविर सूचना से अवगत कराकर उसकी तलासी ली गई। तलासी के दौरान संदेही के जिन्स की पैन्ट से एक पालीथीन मिली जिसमें कागज की कई थी तथा एक पालीथीन वही पास की झाड़ी में मिली जिसमे भी कागज की कई पुड़िया थी जिसको खोलकर देखा गया तो उसमें मटमैले भूरे रंग का स्मैक जैसा पदार्थ पाया गया जिसका तौल करने पर 03 ग्राम 16 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक/हेरोइन कीमती 9480 रुपये पाया गया जिसे समक्ष गवाहों के विधिवत कार्यवाही करते हुए जप्त कर एनडीपीएस की धारा 8/21/22 के तहत मामला पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

News TOP Footer