कोतवाली पुलिस ने 23 लाख 50 हजार रूपये की कीमती खैर लकड़ी लोड़ वाहन जप्त किया

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक सीधी डॉण् रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अतिण् पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन मे एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरी अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने 23 लाख 50 हजार रूपये कीमती खैर लकड़ी लोड़ वाहन जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबंध किया है क्षेत्र भ्रमण कोतवाली पुलिस शंका के आधार पर एक ट्रक क्रमांक यूपी 76 टी 9510 को राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 में कुचवाही के समीप देर रात रुकवा कर चेक की जो मोटी पीली पन्नी से ढका था जिसको खुलवाने पर उसमे इमारती लकड़िया लोड़ थी। निरीक्षण के दौरान वाहन चालक के द्वारा लकड़ियों के संबंध में राहदारी पास क्रमांक 49ध्7 दिनांक 27 जून 2024 एवं मनी रशीद क्रमांक 461ध्07 दिनांक 27 जून 2024 दिखाया गया। टीम को दिखाए गए कागजातों के संदिग्ध लगने पर थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा वन विभाग सीधी को सूचित किया गया जो वन विभाग सीधी द्वारा बताया गया कि उपरोक्त परिवहन अनुज्ञा पत्र कूटरचित एवं फर्जी है। तत्पश्चात वन विभाग की कार्यवाही उपरान्त थाना कोतवाली मेशासकीय अभिलेख को कूटरचित ढंग से बनाने के कारण वाहन मालिक उभेन्द्र पिता सत्यराम सिकंदरापुर अगो नगलाए भुद सिवाराखास उत्तर प्रदेश एवं उनके सहयोगी पीपी सिंह पिता ऋषिपाल सिंह यादव उम्र 34 वर्ष ग्राम बुद्धी नमलाए माण् खेड़ाए किसनी खामए थाना उसहैतए तहसील दातागंजए पोस्ट कटराए सदातगंज जिला बदांयू उत्तर प्रदेश एवं वाहन खलासी मनोज कुमार यादव पिता सोनेलाल यादव उम्र 26 वर्ष ग्राम मनशा नगला पोस्ट लिलवनए तहसील दातागंजए थाना उसहैत जिला बदांयू उत्तर प्रदेश के विरुद्ध धारा 379ए 420ए 467ए 468 एवं 34 भाण्दण्विण् का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। वाहन को राजसात करने की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।
