संजय गांधी कॉलेज के आस पास से हटाया गया अतिक्रमण मचा हड़कंप

0 192
Main Ad1

सीधी धर्मेंद :  संजय गांधी कॉलेज एवं कन्या महाविद्यालय के सामने मुख्य द्वार के सामने रखें अवैध रूप से गोमती ठेलो का अतिक्रमण दिनों दिन बढ़ता जा रहा था कालेज की भूमि पर लगातार हो रहे अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए छात्र नेता शिवम् शुक्ला ने सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक कलेक्टर सीधी एस डी एम सहित अन्य अधिकारीयो को छा माह से ज्ञापन सौप कर अतिक्रमण हटाने की लड़ाई लड़ रहे थे शिवम् शुक्ला ने बताया कि हम लोगों की अतिक्रमण को लेकर वर्षो से लड़ाई जारी थी आज कॉलेज की जमीन से अतिक्रमण मुक्त होते देख कॉलेज के छात्र छात्राओं ने खुशी जाहिर की हैं की असमाजिक तत्वों द्वारा गोमती ठेले पर बैठकर छात्र छात्राओं को अभद्र टिप्पणी करते थे जिसमें डर का वातावरण बना रहता था छात्र नेताओं द्वारा लगातार की जा रही शिकायत के मध्य नजर 29 जून को राजस्व पुलिस और नगरी प्रशासन के संयुक्त दल ने कॉलेज परिषद के आसपास से अतिक्रमण की हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी जिससे मौके पर हद काम बच गया वहीं मौके पर मौजूद सांची दूध पार्लर की दुकान नहीं हटाए जाने पर हंगामा भी मचा इसके बाद उक्त दुकान पर भी कार्यवाही की गई प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही से जहां अतिक्रमण कार्यों में हड़काम मचा हुआ है वही छात्र-छात्राएं भी काफी राहत महसूस कर रही है।

News TOP Footer