1 जुलाई को सरकार की घोटालों और शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

सीधी धर्मेंद : 28 जून 2024 को दोपहर 11:30 बजे जवाहर कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह जी की अध्यक्षता मे कांग्रेस पार्षदगण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों सहित सभी मोर्चा सहयोगी संगठनों के अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई बैठक में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई प्रदेश में सरकार की सह पर शिक्षा माफियाओं द्वारा युवाओं के भविष्य के साथ किये जा रहे खिलवाड़ और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे घोटालों, प्रदेश में हुये नर्सिंग घोटाले और पेपर लीक घोटालों के विरोध में प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी का धरना-प्रदर्शन एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौपा जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगातार शिक्षा माफियाओं द्वारा किये जा रहे शिक्षा घोटालों से सत्तारूढ़ प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ जिले के कलेक्टर कार्यालय के समक्ष 1 जुलाई को सुबह 10 बजे वीथिका भावन में धरना-प्रदर्शन कर चिकित्सा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुये कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा। ज्ञान सिंह ने कहा कि धरना प्रदर्शन को सफल और प्रभावी बनाने ब्लाक अध्यक्ष,वरिष्ठ कांग्रेसजन,मोर्चा संगठन सेवादल,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस और NSUI सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण पार्षद गण कांग्रेस पक्ष के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं की अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें।
