कुसमी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ आरोपी को पकड़ा

0 143
Main Ad1

सीधी धर्मेंन्द्र : पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विक्रय परिवहन एवं भण्डारण के उपर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उसी कड़ी में आज दिनांक 20.06.2024 को थाना कुसमी को मुखविर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र मे रात्रि गस्त भ्रमण के दौरान ग्राम गाजर नौढ़िया से जूरी भगवार रोड तरफ से एक व्यक्ति काले रंग की होण्डा साईन मोटरसाइकल जिसका नंबर सिगरौली पासिंग है से सरई तरफ से भारी मात्रा मे अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहा है। थाना प्रभारी कुसमी द्वारा मुखविर सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराते हुये स्वयं के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान रोड ग्राम जूरी तरफ गये जो भगवार जूरी रोड पुलिया के पास मुखबिर के बताये हुलिया जैसा काले रंग की होण्डा मोटरसाइकल की पेट्रोल टंकी के पास एक झोला रखे एक व्यक्ति मिला जिसे रोककर पूछताछ किया जो अपना नाम नीरज कुमार साहू पिता ज्वाला प्रसाद साहू उम्र 23 वर्ष निवासी पोखरी टोला थाना सरई जिला सिगरौली का होना बताया तथा मोटरसाइकल के टंकी के पास रखे झोला में रखे हुए सामान के सबंध मे पूछा गया जो संदेहजनक उत्तर दिया जो पास में रखी बोरी की पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गाजा पाया गया जिसका तौल करने पर कुल 5.2 किलोग्राम गांजा कीमती 52 हजार रूपये जप्त किये। आरोपियो से कुल 5.2 किलोग्राम गांजा कीमती 52 हजार रूपये एवं मोटर सायकल 1 नग कीमती 30 हजार, 5500 रुपये नगदी कुल कीमती 87 हजार 500 रूपये आरोपी से जप्त कर उसके परिवहन और रखने के संबंध में से वैद्य दस्तावेज की मांग की गई जो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये आरोपियों का उक्त कृत्य एनडीपीएस की धारा 8, 20बी के तहत दंडनीय पाए जाने पर थाना कुसमी में अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया है।

News TOP Footer