जल संवर्धन योजना में हुआ करोड़ों का भ्रष्टाचार कहा ज्ञान सिंह चौहान ने

0 759
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भीषण गर्मी के चलते जलस्रोत सूख रहे स्रोतों के उत्थान के लिए जल संवर्धन योजना के नाम से अभियान चलाया गया वही अभियान भ्रष्टाचार की मिसाल बन गया अभियान के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया और भाजपा के जनप्रतिनिधि फोटो खींचाकर वाहवाही लूटते रहे विग्यप्ति जारी करके उक्त आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए अभियान की शुरुआत की गई थी उसकी पूर्ति तो नहीं हुई बल्कि व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया नदी पोखर तालाबों के गहरीकरण के नाम पर मशीनों के द्वारा थोड़ा बहुत काम कराकर कर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया है जबकि उक्त योजना के तहत तालाबों का गहरीकरण करके उन तक जल स्रोतों को पहुंचने का कार्य किया जाना था नदियों में जो पाट जम गई है उसे निकालकर नदियों का गहरीकरण कराया जाना था साथ ही वृक्षारोपण कर प्रकृति के संवर्धन का काम किया जाना था बरसात में होने वाली बारिश के जल को संग्रहित करने की संरचनाओं को विकास किया जाना था किंतु विभागों द्वारा अभियान के नाम पर खानापूर्ति करते हुए जनता की गाड़ी कमाई को लूटने का काम किया गया भाजपा के जनप्रतिनिधि हाथ में गैती फावड़ा लेकर फोटो खिंचाकर कर खूब वाहवाही लूटने का काम करते रहे जबकि धरातल पर वास्तविकता दूसरी है अभियान के नाम पर अपने चहेते लोगों को उपकृत करते हुए करोड़ों का घोटाला किया गया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि स्पष्ट दिखाई देता है कि भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों को जनता के समस्याओं और उनके विकास से कोई सरोकार नहीं आज जहां जल का संकट गहराता जा रहा है ऐसे में इस अभियान में सिर्फ वाहवाही लूटने के उद्देश्य से भाजपा के जनप्रतिनिधियो के सम्मिलित होने और अभियान में करोड़ों के भ्रष्टाचार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं उन्हें सिर्फ वोट बैंक की राजनीति आती है कांग्रेस पार्टी अभियान के तहत कराए गए कार्यों एवं उसमें हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग करती हैं

News TOP Footer