सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक जिला अस्पताल का जल्द करेंगी कायाकल्प

0 160
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जल्द कायाकल्प होने वाला है। इसके लिए सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक की पहल पर 7 करोड़ रुपए का बजट भी जल्द ही मिलने वाला है। उक्त बजट से जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों के उपचार के लिए कई आधुनिक जीवनरक्षक मशीनें भी लगेंगी। जिला अस्पताल में एडवांश लाइफ सपोर्ट सिस्टम, एबूलेंश और 2 शव वाहन मेंटीनेंश एवं पीओएल हेतु कार्य होगा। नवनिर्मित मेटरनिटी विंग हेतु आवश्यक उपकरण एवं हास्पिटल फर्नीचर हेतु राशि मिलेगी। जिला अस्पताल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना होगी। वहीं नवनिर्मित मेटरनिटी विंग हेतु सभी वार्डों में सेंट्रल ऑक्सीजन पाईप लाईन का कार्य होगा। 450 बिस्तरीय जिला अस्पताल में नव इनसीनेटर की व्यवस्था की जावेगी। पुराने जिला अस्पताल हेतु आवश्यक स्वास्थ्य उपकरणों की व्यवस्था भी होगी। नवनिर्मित मेटरनिटी विंग हेतु एसएनसीयू एचडीयूपी आईसीयू के कार्य हेतु आवश्यक बजट उपलब्ध होगा। सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक का जिस तरह से स्वास्थ्य एक सपना रहा आज वह सपना साकार रूप ले रहा है। क्यूंकि सीधी विधायक ने जिला चिकित्सालय में हाल ही में जिस तरीके से चिकित्सा व्यवस्था हेतु सात करोड़ का बजट दिलाया है इससे यह स्पष्ट होता है की जहां एक तरफ जिला चिकित्सालय का काया कल्प होगा वही दूसरी तरफ चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त होगा। जिला चिकित्सालय के निगरानी हेतु सीधी विधायक ने एक टीम गठित कराया है जो हॉस्पिटल के चिकित्सा व्यवस्था का तरीके से ध्यान रखेगा और ग्रामीण जनों के चिकित्सा व्यवस्था में हो रहे समस्याओं का भी ध्यान रखेगा। जिला अस्पताल सीधी में आने वाले मरीजों को उपचार सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े इसके लिए सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक द्वारा निगरानी समिति गठित कर दी गई है। यह समिति प्रति दिन जिला अस्पताल मेंं पहुंचकर यह देखने लगी है कि आउटडोर में कितने डॉक्टर समय तक बैठ रहे हैं और मरीजों का परीक्षण कर रहे हैं। सीधी विधायक की ओर से निगरानी समिति के माध्यम से अस्पताल में व्यवस्था बनाने के बाद से अब मरीजों को उपचार सुविधाएं पाने के लिए जो भटकाव बना हुआ था वह कम होता दिख रहा है। जानकारों का कहना है कि यदि इसी तरह से डॉक्टरों पर सिकंजा कसा रहेगा तो वह आउटडोर में बैठकर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 5 बजे से 6 बजे तक मरीजों को देखना सुनिश्चित करेंगे।

News TOP Footer