टीवी की बीमारी में गौ मांस खाने से उनका रोग ठीक हो इसलिए कर दी गौ हत्या

0 465
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में विगत कुछ माह से फैली एक अफवाह के चलते दो गौ हत्याओं का मामला अब तक सामने आ चुका है जिसमें आरोपियों का कहना है कि उन्हें टीवी की बीमारी में गौ मांस खाने से उनका रोग ठीक हो जाएगा इसके लिए उन्होंने गौ हत्या कर दी विगत महीने सीधी शहर के जमोड़ी थाने में इसी तरह का एक मामला सामने आया था उसके बाद गत दिवस रामपुर नैकिन थाने में भी इसी तरह के एक मामला सामने आया है जिसमें आरोपी ने गौ हत्या करके उसका मांस खाने पकाने की कोशिश की लेकिन उसके पहले ही कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया इस दौरान लोगों ने आरोपी से जब पूछताछ की तो उन्हें उसने खुलकर स्वीकार किया कि उसको टीवी की बीमारी है और डॉक्टरों ने उसे मांस खाने के लिए कहा है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है इस संबंध में मीडिया ने जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी से जानकारी चाही की क्या गौ मांस खाने से टीवी की बीमारी में कोई फायदा होता है इस तरह का अंधविश्वास सीधी में फैल गया है जिस पर सीएमएचओ ने कहा कि यह पूरी तरह से भ्रामक और अफवाह है मांस खाने से कोई बीमारी ठीक नहीं होती है। इस तरह की दो घटनाओ के सामने आने के बाद लोगो में जहा आक्रोश है वही जागरूकता की कमी की वजह से इस तरह की घटनाए सामने आ रही शाशन प्रशाशन को इस तरह की घटनाओ को रोकने के लिए जागरूकता फैलाने का बड़ा प्रयास करना चाहिए जिससे इस तरह की घटनाए बार बार सामने ना आए।

News TOP Footer