नशीली टेबलेट कफ सिरफ जखीरे के साथ आरोपी आए जमोड़ी पुलिस के गिरफ्त में

सीधी धर्मेंद : 21 मई को थाना प्रभारी जामोड़ी को मुखबिर से सूचना मिली की मोहित रावत पिता दादूलाल रावतए रामनरेश रावत पिता भोले रावत एवं समयलाल यादव पिता हीरालाल यादव सभी निवासी पनवार सेंगरान थाना जामोड़ी के ग्राम पड़रा नाला के पास अवैध कफ सिरफ विक्रय हेतु रखे है। थाना प्रभारी जामोड़ी द्वारा अविलम्ब वरिष्ठ अधिकारियो को सूचित कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर मुखविर के बताये स्थान पर भेजा गया जहाँ तीन व्यक्ति झोला लेकर बैठे थे जो पुलिस को आता देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा कर उनके पास रखे झोले को खोलकर देखा गया तो उसमें ट्रामाडोल स्पास प्लस टैबलेट कुल 20 डिब्बे 48000 नग कीमती करीब 43200 रूपये तथा आनरेक्स कफ सिरफ की 110 नग कीमती 18700 रूपये कुल कीमती 61900 रूपये मिली जिसके रखने व विक्रय के संबंध में कागजात की मांग की गयी किन्तु किसी तरह के कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नही किये जिस पर थाना जामोड़ी द्वारा ड्रग कंट्रोल अधिनियम 1949 की धारा 5ध्13 एवं एनडीपीएस एक्ट की धारा 8ध्21ध्22 के तहत कार्यवाही की गई।
