जनजातीय कार्य विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित

0 118
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : प्रमुख सचिव म.प्र. शासन जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के आदेशानुसार श्री प्रवीण भाटी सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग म.प्र. भोपाल का 02 दिवसीय दौरा कार्यक्रम जनजातीय कार्य विभाग सीधी के लिये हुआ है। 21 मई को प्रथम दिवस विभागीय प्राचार्यों, अधीक्षकों एवं कर्मचारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर एजेंडा के निर्धारित बिन्दुओं पर समीक्षा की गई, जिसमें प्रमुख रूप से छात्रवृत्ति, संस्थाओं को प्राप्त राशि एवं व्यय, निर्माणाधीन विभागीय भवन, शासकीय भवनों के लिये भूमि की उपलब्धता, बस्ती विकास योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आदिवासी आदर्श ग्राम योजना, विभागीय कर्मचारियों के स्वत्वों, अत्याचार निवारण अधिनियम, वनाधिकार, आवास सहायता, विशिष्ट संस्थाओं का निरीक्षण एवं उनका परीक्षा परिणाम आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गई।समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि विभाग द्वारा निर्धारित समय-सीमा में विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है तथा किसी भी योजना के क्रियान्वयन में जिले की उपलब्धि पीछे नहीं है। छात्रवृत्ति वितरण में अनुसूचित जाति का भुगतान 99.23 प्रतिशत एवं अनुसूचित जनजाति का 81.57 प्रतिशत भुगतान हुआ है। जनजातीय कार्य विभाग सीधी का परीक्षा परिणाम वर्ष 2024 का हाई स्कूल का 74.83 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्डरी का 78.95 प्रतिशत रहा है। वर्षों से लम्बित अवमानना प्रकरणों एवं याचिका प्रकरणों में समय पर जबावदावा प्रस्तुत किया गया है तथा लम्बित न्यायालयीन प्रकरणों में जबावदावा प्रस्तुत करनें की प्रक्रिया प्रचलन में है। इस प्रकार समीक्षा के दौरान किसी भी एजेंडा बिन्दु में जनजातीय कार्य विभाग सीधी की प्रगति न्यून नहीं पाई गई। 22 मई को छात्रावासों और विशिष्ट संस्थाओं का निरीक्षण एवं कर्मचारियों के स्वत्वों, समस्याओं के सम्बन्ध में सुनवाई की गई। प्रवीण भाटी के साथ मीटिंग में डाॅ. डी.के.द्विवेदी सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग सीधी, एन.के.एस.मरकाम क्षेत्र संयोजक, मण्डल संयोजक तथा विद्यालयों के प्राचार्य, बी.आर.सी.सी., बी.ई.ओ., छात्रावास अधीक्षक, अधीक्षिकायें एवं विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

News TOP Footer