20 मई से 20 जून तक होगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन

सीधी धर्मेंद : 18 मई को सीधी जिला पुलिस अधीक्षक सभागार में जिले के पुलिस अधीक्षक और खेल एवं युवक कल्याण विभाग के प्रमुख रवींद्र वर्मा की अध्यक्षता जिले के अपर मजिस्ट्रेट राजेश शाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव और जिले भर के विभिन्न खेल संगठनों के प्रमुखों और खेल प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ग्रीष्मकालीन खेल प्रतियोगिताओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया बैठक में ग्रीष्मकालीन खेलो के बेहतर आयोजन को लेकर सभी से विचार विमर्श किया गया और सभी के सुझाव लिए गए बैठक के दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया की ग्रीष्मकालीन खेलों का आयोजन जिले में 20 मई से शुरू होगा जो 20 जून तक चलेगा ग्रीष्मकालीन खेल ब्लॉक स्तर और जिले स्तर पर खेले जाएंगे खेल एवं युवा कल्याण विभाग सीधी द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन जिला मुख्यालय एवं विकासखण्ड स्तर पर दिनांक 20 मई से 20 जून 2024 तक प्रतिदिन प्रातः 5.30 से 7.30 बजे तक एवं सायं 5 बजे से 6.30 बजे तक किया जावेगा। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों से संपर्क कर 1 सप्ताह में पंजीयन कराना अनिवार्य है। पुलिस अधीक्षक डाॅ. रविन्द्र वर्मा द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं खेल संघ के सदस्यों को प्रशिक्षण शिविर में सहयोग करने, अधिक से अधिक खिलाड़ियों को भाग लेने हेतु प्रेरित करने एवं पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग के पदाधिकारियों द्वारा भी शिविरों के सतत निरीक्षण करने एवं प्रशिक्षकों को उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन करने की अपील की गई है।बैठक के दौरान विभिन्न खेल संगठनों और स्कूल खेल विभाग के अधिकारियों ने ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर को बेहतर बनाने के लिए अपने.अपने सुझाव दिए बैठक के बाद जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को आयोजित किए जाने वाले ग्रीष्मकालीन खेलों की रूपरेखा की जानकारी दी।
