कोतवाली पुलिस ने पकडे अवैध नशीली कफ सिरफ बेचने वाले 3 युवक

सीधी धर्मेंद : सीधी थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की 3 व्यक्ति 5 स्टॉर ग्राउण्ड कोटहा मोहल्ला के पास सफेद रंग की बोरी में अवैध नशीली कफ सिरफ रख कर विक्रय हेतु खड़े है। मुखविर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली स्वयं के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखविर के बताये स्थान में रवाना हुये जहॉ मुखविर के बताये स्थान पर 3 व्यक्ति स्कूटी के साथ बोरी लिये खड़े दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे हमराह स्टॉफ की मदत से घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम अभिषेक शर्मा पिता अशोक शर्मा निवासी मझरेठी नई गल्ला मण्डी सीधी थाना कोतवाली, कृष्णा पाण्डेय पिता धीरेन्द्र पाण्डेय निवासी किराये का रूम अमहा सीधी थाना कोतवाली सीधी एवं शिवांश मिश्रा पिता कमल प्रसाद मिश्रा निवासी मझरेठी थाना कोतवाली सीधी का होना बताये। जिसके पास रखी बोरी को खोलकर देखने पर अवैध नशीली कफ सिरफ पाई गई जिसकी गिनती करने पर 480 नग कीमती 81600 मिली जिसे गवाहो के सामने जप्त कर संदेहियों से उक्त के संबंध वैद्य कागजात की माग की गई जो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही किये। आरोपियों का उक्त कृत्य स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 8/21/22 एवं म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट 5/13 तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 130, 177(3) के तहत अपराध पाये जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
