वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा 11 मई को

0 598
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 15 अप्रैल को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजीव कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में 11 मई 2024 दिन शनिवार को जिला न्यायालय सीधी एवं सिविल न्यायालय चुरहट, रामपुर नैकिन तथा मझौली में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 11.05.2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किए जाने के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में समस्त न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण के साथ प्रीसिटिंग बैठक का आयोजन सोमवार दिनांक 15.04.2024 को ए.डी.आर. भवन जिला सीधी में किया गया। श्री मुकेश कुमार प्रथम जिला न्यायाधीश तथा प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा सभी न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण को आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 11.05.2024 में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

News TOP Footer