यह आम चुनाव भारत के महान संविधान को बचाने का चुनाव है कहा अजय सिंह राहुल ने

सीधी धर्मेंद : 19 अप्रैल को पूरे देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान संपन्न कराया जाना है ऐसे में जिन-जिन राज्यों में 19 तारीख को मतदान होना है उनके लिए प्रचार प्रसार करने की अंतिम तारीख 17 अप्रैल नियत है ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने तूफानी सभाएं करके जनता के बीच अपनी बात पहुंचा रहे हैं 15 अप्रैल को सीधी लोकसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित दिग्गज नेताओं ने कई सभाएं की वहीं भाजपा ने भी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सीधी लोकसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए उतार दिया है 15 अप्रैल को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल और लोकसभा क्षेत्र सीधी के कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश्वर पटेल ने बरमबाबा में चुनावी सभा आयोजित की चुनावी सभा में पहुंचे अतिथियों का जिला कांग्रेस अध्यक्ष की ज्ञान सिंह चौहान ने स्वागत किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक अजय सिंह ने सभा में कहा की यह चुनाव भारत के महान संविधान को बचाने का चुनाव है। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशिसों की जीत ही संविधान को बचाने का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि क्यों प्रधानमंत्री मोदी जी पूरे देश मंे चार सौ पार सीटें जीतने का ढ़िढ़ोरा पीट रहे हैं। वे इसलिये बोल रहे हैं कि तीन चैथाई बहुमत के आधार पर बाबा साहेब अम्बेडकर के बनाये संविधान को मिटा दें और अपने अनुरूप नियम कानून बनाये। लेकिन ऐसा होगा नहीं यह केवल भाजपा का भ्रम और सपना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पद का दुरुपयोग करते हुए संवैधानिक एजेंसियों से पहले औद्योगिक घरानों के यहां छापा डलवाया फिर उनसे मोटी रकम चंदे के रूप में वसूली। इस प्रकार काले धन को संग्रहित किया।जनता के सामने भाजपा का चाल, चरित्र व चेहरा सामने आ गया है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरुण यादव ने आज कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में अलग-अलग स्थानों पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चाहे केंद्र की भाजपा सरकार हो या प्रदेश की भाजपा सरकार, हर वर्ग के साथ अन्याय कर रही है। चाहे युवा हो, महिला हो, किसान हो सभी परेशान हैं। सीधी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाई,सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए वंचितों, पीड़ितों व शोषितों को न्याय देने के साथ उन्हें अधिकारों को देने का कार्य कांग्रेस पार्टी ने किया है। वंही भाजपा नफरत और हिंसा की राजनीति कर आपसी भाईचारे को नष्ट कर समाज में नफरत फैला कर असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है। सभा के बाद सीधी जिले में कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश्वर पटेल का प्रचार करने आए मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर बड़ा हमला करते हुए कहा की पर्ची का मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश में तांडव मचा रहा है पूर्व मुख्यमंत्री के यहां छापे डलवा रहा है आगे कहा मोदी की गारंटी झूठ की गारंटी है मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ के सवालों का भी जबाब दिया।
