बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम मोदी जी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले नेताओं पर निशाना साधा

0 104
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने मध्यप्रदेश के सीधी और छिंदवाड़ा में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने इंडी गठबंधन को परिवारवादी और भ्रष्टाचारी बताते हुए हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले नेताओं पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रचंड जीत के साथ भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, सीधी लोकसभा प्रत्याशी श्री डॉ राजेश मिश्रा और छिंदवाड़ा लोकसभा प्रत्याशी श्री विवेक बंटी साहू एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने कहा कि जनता का उमंग, उत्साह देखकर यह भरोसा होता है कि जनता ने मन बना लिया है-एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी और प्रचंड बहुमत से 400 पार सीट जीतेगी। मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव के दौरान जनता को विश्वास हो गया था, “एमपी के मन में मोदी हैं, और मोदी के मन में एमपी है।” और अब आगामी लोकसभा चुनाव में भी जनता का भरोसा हो गया है, “मोदी के मन में देश हैं, देश के मन में मोदी है। श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 10 वर्षों राजनीति की परिभाषा बदल डाली है, अब वोट बैंक की राजनीति नहीं रिपोर्ट कार्ड की राजनीति होती है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने संकल्प लिया है कोई भी भारत का नागरिक कच्चे मकान में नहीं रहेगा बल्कि सबको पक्का मकान आवंटित किया जाएगा।

News TOP Footer