अरशद हुसैन की संदिग्ध मौत मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

0 267
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत वर्ष सीधी शहर में नगर पालिका चुनाव के दौरान सीधी शहर के रहने वाले अमजद हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन निवासी सर्राफा बाजार जामा मस्जिद के लड़के अरशद हुसैन उम्र 23 वर्ष की मूडी तालाब में संदिग्ध अवस्था में डूबने से मौत हो गई थी जिसको लेकर राजनीतिक दलों द्वारा भी जमकर हो हल्ला किया गया था इतना ही नहीं मृतक के पीड़ित परिजनों ने भी कोतवाली में अपना संदेह व्यक्त कर कुछ आरोपियों पर संदेह जताया था लेकिन लंबे समय तक जांच पड़ताल करने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया था जबकि पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित एसआईटी की रिपोर्ट भी प्राप्त हो चुकी थी लंबे समय तक आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने के बाद पीड़ित के पिता ने एस आई टी द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट की कॉपी निकलवाई गई और हाई कोर्ट में पिटीशन दायर की गई जिसके बाद उक्त मामला न्यायालय के संज्ञान में आने और कोतवाली पुलिस से जानकारी तलब करने पर कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त मामले में तीन आरोपियों जिन में प्रदुम मिश्रा मोहम्मद वसीम मोहम्मद मुस्तकीम के नाम शामिल है के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर दी गई है एन टीवी इडिया न्यूज़ को एफआईआर की कॉपी देते हुए मृतक के पिता अमजद हुसैन ने पूरे मामले की जानकारी दी और कहा की न्यायालय के संज्ञान से अब जाकर उन्हें न्याय मिलेगा।

News TOP Footer