माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ

0 103
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए सामान्य प्रेक्षक अभिषेक कृष्णा (आईएएस) की उपस्थिति में माइक्रो आब्जर्वर को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। सामान्य प्रेक्षक द्वारा माइक्रो आब्जर्वर को निर्वाचन दिवस पर उनके कर्तव्यों के संबंध में निर्देशित किया गया। सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि सभी माइक्रो आब्जर्वर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं। इनका प्रमुख कार्य शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन को सम्पन्न कराना है। मतदान के दौरान मतदान केंद्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो यह सुनिश्चित करना माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रमुख उत्तरदायित्व है। उन्होंने माइक्रो आब्जर्वर को पोलिंग बूथ पर समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। साथ ही मॉक पॉल में उपस्थित रहकर अपने कार्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि मतदान दिवस पर किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को सूचित करें। शैडो एरिया में उपस्थित माइक्रो आब्जर्वर भी रनर की सहायता से समय-समय पर जानकारी प्रेषित करें। माइक्रो आब्जर्वर के प्रपत्र को बहुत सावधानी से भरें तथा मतदान दिवस के दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उक्त प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अरविंद त्रिपाठी, के बी सिंह, दिलीप सोनी, नोडल अधिकारी माइक्रो ऑब्जर्वर अभिषेक सिंह बघेल व समस्त माइक्रो आब्जर्वर उपस्थित रहे।

News TOP Footer