सीधी सिंगरौली क्षेत्र के उद्योगों में स्थानीय लोगों को रोजगार मिले कहा चुरहट विधायक अजय सिंह ने

0 675
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने सीधी लोकसभा क्षेत्र के उद्योगों में स्थानीय लोगों को रोजगार न मिलने पर कड़ी आपत्ति जताई है| आज देवसर, चितरंगी और सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल के समर्थन में आयोजित जन सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ के उद्योगों में यहीं के निवासियों को रोजगार नहीं मिल रहा है| इसी तरह यहाँ के उद्योगों से मिलने वाली डीएमएफ की राशि को यहाँ के विकास के लिए खर्च किया जाना चाहिए, लेकिन उसे अन्यत्र खर्च किया जा रहा है| यदि स्थानीय स्तर पर डीएमएफ फंड का उपयोग होता तो सीधी लोकसभा क्षेत्र का विकास होता। यदि यहां के आम नागरिकों को लोकल कंम्पनियों द्वारा रोजगार दिया जाता तो यहाँ की बेरोजगारी दूर होती| स्थानीय लोगों को इससे वंचित करके सीधी लोकसभा क्षेत्र के आम मतदाताओं के साथ छलावा किया जा रहा है| इसका जवाब आम मतदाता जरूर देगा।

News TOP Footer