विश्व क्षय दिवस 24 मार्च के अवसर पर किया गया निक्षय मित्रों का सम्मान

0 100
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिले में विगत रविवार 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस जिला क्षय केन्द्र में मनाया गया जिसमें निक्षय मित्रों को टी.बी. चैम्पियन का सम्मान प्रदाय किया गया और हस्ताक्षर अभियान से लोगों में जन जागरूकता प्रदाय की गई। विश्व क्षय दिवस की पूर्व संध्या को चैराहों में लाइट शो और जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों पर माइकिंग कराकर जन-जागरुकता की गतिविधियों को आयोजित किया गया। जिला क्षय अधिकारी डॉ हिमेश पाठक द्वारा बताया गया कि किसी भी समुदाय में अगर दो हफ्तों से ज्यादा खांसी, रात में बुखार, वजन कम होना, खखार के साथ खून आना, भूख न लगना व मधुमेह के रोगियों को नजदीकी जांच केन्द्रों मे जाकर तुरंत जांच कराना चाहिए और टी.बी. होने पर निःशुल्क दवाईयाॅ प्राप्त कर नियमित सेवन करना चहिए। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ आई.जे.गुप्ता, डाॅ हरिओम सिंह सेंगर व जिला चिकित्सालय के अन्य चिकित्सक, स्टाॅफ एवं टीम लीडर पी.पी.एस.ए जितेन्द्र सिंह, टीम लीडर डिस्ट्रिक्ट क्वार्डिनेटर प्रदीप उपाध्याय जन समुदाय सहित उपस्थित रहे।

News TOP Footer