लोकसभा निर्वाचन के लिए श्री अभिषेक कृष्णा सामान्य प्रेक्षक नियुक्त

0 506
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु संसदीय क्षेत्र सीधी 11 (76 चुरहट, 77 सीधी, 78 सिहावल, 79 चितरंगी, 80 सिंगरौली, 81 देवसर, 82 धौहनी, 83 ब्योहारी) हेतु 2006 बैच के आईएएस श्री अभिषेक कृष्णा को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रेक्षक जिले के प्रवास पर हैं। प्रवास के दौरान श्री अभिषेक कृष्णा का मोबाइल नंबर 7898914654 रहेगा। सामान्य जनमानस निर्वाचन संबंधी मुलाकात हेतु प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक सर्किट हाउस सीधी में सामान्य प्रेक्षक बैठक कक्ष में भेंट कर सकते हैं। श्री अभिषेक कृष्णा के लाइजनिंग अधिकारी श्री शिशिर यादव हैं जिनका मोबाइल नंबर 8989695252 है।

News TOP Footer