भाजपा प्रत्याशी ने विशाल जनसभा, और विशाल जुलूस के साथ दाखिल किया नामांकन फार्म

सीधी धर्मेंद : 20 जून को सीधी जिले मे अधिसूचना का प्रकाशन होने के साथ ही चुनावी सरगर्मी काफी तेज हो गई है 20 मार्च को ही भारतीय जनता पार्टी सीधी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉक्टर राजेश मिश्रा का नामांकन फार्म जमा करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद पटेल मंत्री राधा सिंह सीधी पहुंची जहां छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित सभा स्थल में प्रत्याशी डॉक्टर राजेश मिश्रा और जिला भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों का स्वागत किया इस मौके पर कांग्रेस पार्टी छोड़कर आए लालचंद गुप्ता और कन्हैयालाल सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के हाथों भाजपा की सदस्यता दिलाई गई इनके साथ अन्य कई लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर अतिथियों का स्वागत करते हुए भाजपा अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि सीधी लोकसभा भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजई बनाने के लिए जनता तैयार खड़ी है ।19 तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रही है 4 जून को हम विजय श्री की भव्य दीपावली मनाएंगे। भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा ने जनता जनार्दन का दोनों हाथ जोड़कर अभिनंदन करते हुए कहा कि जनता जनार्दन की सेवा मेरी रुचि का विषय है। मैं आपके आशीर्वाद से आपकी सेवा में 24 घंटा समर्पित कर दूंगा। मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र की जनता भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से जीतने के लिए तैयार है। पार्टी का कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता का आशीर्वाद लेने के लिए घर-घर दे रहे दस्तक। पूर्व सांसद और सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना विकसित भारत को पूर्ण करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर राजेश मिश्रा को अपना भरपूर आशीर्वाद और स्नेह प्रदान करें। पूर्व केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के पक्ष में विजय श्री का आह्वान करते हुए कहा कि भारत को स्वर्णिम भारत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का जितना अनिवार्य है। उपस्थित जन समुदाय को में देखकर जीत के प्रति सत्र प्रतिशत अस्वस्थ हूं ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मन विश्व में बड़ा है। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा को विजई बनाने की बात के साथ कहा कि कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए जीत को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए जुट जाएं। सीधी में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म जमा करवाने आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि अबकी बार 400 पार भारतीय जनता पार्टी के लिए केवल नारा नहीं है, बल्कि भारत के सामर्थ्य का प्रगतिकरण होगा। यह बात केवल हम नहीं बल्कि कांग्रेसी सहित समूचा विपक्ष कह रहा है। केवल इतना ही नहीं विपक्ष सदमे में है और मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व के कारण और आज हर व्यक्ति मोदी मोदी के नारों के बीच आत्मविश्वास के साथ कह रहा है, आएगा तो मोदी ही। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का परिवार विश्व वसुधैव कुटुंबकम है। 145 करोड़ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पार्टी के पारिवारिक अंग हैं। भारतीय जनता पार्टी ने केवल देश का सर्वांगीण विकास ना करते हुए सांस्कृतिक पुनरुत्थान भी किया है। जन सभा के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल राधा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान सहित सभी नेताओं ने भव्य रथ में सवार होकर विशाल रोड शो किया, जिसमें परंपरागत लोक नृत्य के बीच ढोल नगाड़े के साथ काफिला छत्रसाल स्टेडियम से लेकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। रोड शो के बाद नामांकन फार्म जमा करने कलेक्ट्रेट पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ को नामांकन फार्म जमा करने के कार्यक्रम की जानकारी दी एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से सवाल उठाया कि विपक्षी कहते हैं कि चुनाव के बाद लाडली बहना योजना बंद हो जाएगी जिसका जवाब देते हो उन्होंने एन टीवी इंडिया न्यूज़ से कहा कि लाडली बहन योजना बिल्कुल बंद नहीं होगी। एन टीवी इंडिया न्यूज़ से इंटरव्यू के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद पटेल विधायक कुमार सिंह टेकाम की मौजूदगी में अपना नामांकन फार्म जिला रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा।
